Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol और Diesel के रेट हुए अपडेट, जानिए आपके शहर में क्या है इनके आज के दाम

April 26, 2024

Petrol और Diesel के रेट हुए अपडेट, जानिए आपके शहर में क्या है इनके आज के दाम

 

नई दिल्ली: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नई रेट अपडेट करती है। देश भर में आज यानी 26 अप्रैल के लिए पेट्रोल और डीजल के नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की टंकी फुल कराने से पहले आज की पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों पर नज़र जरूर मार ले। चलिए जानते है कि आपको राज्य में किस रेट में मिलेगा आज के लिए पेट्रोल और डीजल।

जानकारी के अनुसार आज कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े हैं तो वही कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हुआ है। कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।अगर राज्य स्तर पर बात करें तो आज बिहार में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है. यहां पेट्रोल के दाम 18 पैसे बढ़कर 107.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल 17 पैसे बढ़कर 94.01 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

इसके अलावाअगर वही राज्यों की बात करे तो असम , छत्तीसगढ़, गोवा , गुजरात, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब,तामिलनाडु , तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ा है। वही,आंध्रप्रदेश, गोवा, हरियाणा, हिमाचल, मध्यप्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, पुडुचेरी , राजस्थान, यूपी और उत्तराखंड में आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.54 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: ‘बंगाल में फिर चलेगी मां-माटी-मानुष की लहर’, ममता बनर्जी ने जीत का भरोसा जताया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें