Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol और Diesel के रेट हुए अपडेट, जानिए आपके शहर में क्या है इनके आज के दाम

April 29, 2024

Petrol और Diesel के रेट हुए अपडेट, जानिए आपके शहर में क्या है इनके आज के दाम

 

नई दिल्ली: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नई रेट अपडेट करती है। 29 अप्रैल यानि आज के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए है। ऐसे में आप अगर कही बाहर जा रहे है तो पहले एक आज पेट्रोल और डीजल की नए कीमतों पर नज़र जरूर मार ले।

चलिए जानते है कि आपको राज्य में किस रेट में मिलेगा पेट्रोल और डीजल। आपको बता दे कि आज राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हुआ है। वहीं, कई राज्य ऐसे हैं जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर है।

राज्य स्तर पर बात करें तो आज बिहार में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है. यहां पेट्रोल के दाम 3 पैसे बढ़कर 107.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 पैसे बढ़कर 93.84 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा आंध्रप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, झारखंड, केरल, मध्यप्रदेश,में भी पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। वहीं, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र ,ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तरखंड और पश्चुिम बंगाल पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है।

महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम
# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: ‘बंगाल में फिर चलेगी मां-माटी-मानुष की लहर’, ममता बनर्जी ने जीत का भरोसा जताया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें