Site icon Dainik Savera Times

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, यूपी-बिहार सहित इन राज्यों में हुआ सस्ता, जाने लेटेस्ट दाम

Petrol Diesel Price: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है।

ऐसे ही तेल कंपनियों ने 9 अगस्त यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है। आपको बता दे कि राज्य स्तर पर पेट्रोल- डीजल  के भाव बदल गए हैं। इसके तहत कुछ राज्यों में कीमतें कम हुई हैं, कुछ में बढ़ी हैं और कई में स्थिर रहीं हैं। जिसके मुताबिक, आज बिहार, यूपी, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरावट आयी है तो वहीं, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा सहित देश के कुछ राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है।

तो चलिए जानते हैं देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।

# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है।

# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: क्या है राज्यसभा का सियासी गणित, किस पार्टी के पास कितनी सीटें? जानें सबसे अधिक नंबर किसके पास

Exit mobile version