Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें हुई जारी, जानें आपके राज्य में क्या है इनके लेटेस्ट रेट

August 18, 2024

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें हुई जारी, जानें आपके राज्य में क्या है इनके लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है।

ऐसे ही तेल कंपनियों ने 18 अगस्त यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है। अगर वहीं राज्य स्तर पर बात करें तों ईटानगर में आज पेट्रोल की कीमत 103.35 रुपये प्रति लीटर है। जबकि वाराणसी में आज पेट्रोल की कीमत 94.92 रुपये प्रति लीटर है। बात करें नोएडा कि तो आज यहां पेट्रोल की कीमत 95.01 रुपये प्रति लीटर और बेंगलुरु में आज पेट्रोल की कीमत 102.86 रुपये प्रति लीटर है। वडोदरा में आज पेट्रोल की कीमत 94.09 रुपये प्रति लीटर है। इसके इलावा चंबा में आज पेट्रोल की कीमत 95.21 रुपये और बोकारो में आज पेट्रोल की कीमत 98.17 रुपये प्रति लीटर है।

तो चलिए जानते हैं देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।

# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है।

# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें