Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, पंजाब सहित कई राज्यों में हुआ सस्ता, जानें लेटेस्ट रेट

June 25, 2024

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, पंजाब सहित कई राज्यों में हुआ सस्ता, जानें लेटेस्ट रेट

 

नई दिल्ली : हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। तेल कंपनियों ने 25 जून यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में अगर आप कही बाहर जा रहे है तो गाड़ी की टंकी फुल कराने जा रहे हैं तो इससे पहले आप पेट्रोल-डीजल की कीमतों के लेटेस्ट रेट जरूर जान ले। तो चलिए जानते है कि आपको राज्य में किस रेट में मिलेगा पेट्रोल और डीजल। आपको बता दे कि आज कई राज्यों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरावट आई है।

वहीं, देश के कुछ राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। इसके अलावा कई ऐसे राज्य हैं जहां आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राज्यस्तर की बात करें तो आज आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और पंजाब में पेट्रोल- डीजल सस्ता हुआ है। तो वही असम, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु और यूपी में पेट्रोल- डीजल महंगा हो गया है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।

# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।

# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: इंडिगो पर यूबीएस का रुख नरम, रेटिंग और टारगेट प्राइस कम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें