Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में हुआ महंगा, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

June 27, 2024

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में हुआ महंगा, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

 

Petrol Diesel Price : हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है।

तेल कंपनियों ने 26 जून यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में अगर आप बाहर जा रहे है तो गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले आज के पेट्रोल-डीजल की कीमतों के लेटेस्ट रेट जरूर जान ले। तो चलिए जानते है कि आपको आज राज्य में पेट्रोल और डीजल किस रेट में मिलेगा। जिसके मुताबिक देश के कुछ राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है, जबकि कई ऐसे राज्य हैं जहां आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तो वही कई राज्य ऐसे है जहां पेट्रोल और डीजल में कमी आयी है।

वही अगर राज्य स्तर पर बात करें तो आज बिहार में पेट्रोल 21 पैसे बढ़कर 107.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे बढ़कर 94.01 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। यूपी में पेट्रोल 14 पैसे बढ़कर 94.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 16 पैसे बढ़कर 87.64 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 8 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद यहां पेट्रोल 104.19 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि डीजल के दाम 8 पैसे बढ़े हैं और यह 90.73 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.98 रुपये और डीजल 92.56 रुपये प्रति लीटर है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

– जयपुर में पेट्रोल की कीमत 104.86 रुपये और डीजल 90.34 रुपये प्रति लीटर है।
– बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 102.84 रुपये और डीजल 88.92 रुपये प्रति लीटर है।
– नोएडा में पेट्रोल की कीमत 94.81 रुपये और डीजल 87.94 रुपये प्रति लीटर है।
– गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 95.17 रुपये और डीजल 88.03 रुपये प्रति लीटर है।
– हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत 107.39 रुपये और डीजल 95.63 रुपये प्रति लीटर है।
– पटना में पेट्रोल की कीमत 105.16 रुपये और डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर है।
– लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 94.63 रुपये और डीजल 87.74 रुपये प्रति लीटर है।
– चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 94.22 रुपये और डीजल 82.38 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: व्यापार-निवेश बढ़ाने को एसोचैम और भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद में समझौता 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें