Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price : बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, घर बैठे जानें लेटेस्ट रेट

December 11, 2025

Petrol Diesel Price : बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, घर बैठे जानें लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today: हर सुबह की शुरुआत के साथ ही पेट्रोल और डीजल के नए दाम भी तय हो जाते हैं, जो सीधे तौर पर आम आदमी की जेब पर असर डालते हैं। बता दें कि तेल विपणन कंपनियाँ रोजाना सुबह 6 बजे ताज़ा रेट जारी करती हैं। ये दाम अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के उतार-चढ़ाव और डॉलर-रुपया विनिमय दर में बदलाव पर आधारित होते हैं। ऐसे में ईंधन के नए भावों पर नज़र रखना जरूरी है, क्योंकि ये परिवहन से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक सब कुछ प्रभावित करते हैं।

आज 11 दिसंबर 2025 को विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल का हाल कुछ ऐसा है-
नई दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में दाम ₹104.21 और ₹92.15 तक पहुँच चुके हैं। चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में भी ईंधन के दाम अपने-अपने स्तर पर स्थिर दिखे हैं। इसके अलावा जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, पुणे और इंदौर में भी आज के रेट में मामूली बदलाव दर्ज किए गए हैं।

शहरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17 प्रति लीटर।
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02 प्रति लीटर।
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46 और डीजल ₹95.70 प्रति लीटर।
जयपुर: पेट्रोल ₹104.72, डीजल ₹90.21 प्रति लीटर।
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80 प्रति लीटर।
पुणे: पेट्रोल ₹104.04 और डीजल ₹90.57 प्रति लीटर।
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45 प्रति लीटर।
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88 प्रति लीटर।
पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80 प्रति लीटर।
सूरत: पेट्रोल ₹95.00 और डीजल ₹89.00 प्रति लीटर।
नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50 प्रति लीटर।

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें