Petrol Diesel Price Today 17 Jan 2026: सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार सुबह 6 बजे देशभर के पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम अपडेट कर दिए हैं। भारत में ईंधन की कीमतें रोजाना तय होती हैं, जिन पर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत, रुपये और डॉलर की विनिमय दर, केंद्र व राज्य सरकारों के टैक्स और डीलर कमीशन का सीधा असर पड़ता है।
आज के अपडेट में दिल्ली के लोगों को पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर थोड़ी राहत मिलती दिख रही है, जबकि नोएडा जैसे आसपास के इलाकों में कीमतें अपेक्षाकृत ज्यादा बनी हुई हैं। खास बात यह है कि फरवरी 2026 में आम बजट पेश होने वाला है, ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या बजट से पहले ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
पेट्रोल और डीजल के दाम आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालते हैं चाहे वह रोज ऑफिस जाने वाला कर्मचारी हो या फिर छोटे व्यापारी और ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोग। इसलिए हर दिन के ताजा रेट जानना जरूरी हो जाता है…
आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72, डीजल ₹87.62
मुंबई: पेट्रोल ₹104.21, डीजल ₹92.15
कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94, डीजल ₹90.76
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75, डीजल ₹92.34
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70
जयपुर: पेट्रोल ₹104.72, डीजल ₹90.21
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80
पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45
इन आंकड़ों से साफ है कि महानगरों में अब भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के आसपास या उससे ऊपर बना हुआ है, जबकि कुछ शहरों में डीजल अपेक्षाकृत सस्ता है।
CNG की कीमतों का हाल
दिल्ली: ₹77.09 प्रति किलो
मुंबई: ₹77.00 प्रति किलो
अहमदाबाद: ₹82.38 प्रति किलो
हैदराबाद: ₹96.00 प्रति किलो
फरीदाबाद: ₹88.72 प्रति किलो
वडोदरा: ₹81.35 प्रति किलो
नवसारी : ₹82.95 प्रति किलो
राजस्थान : ₹86.94 प्रति किलो
तेलंगाना: ₹ 95.00 प्रति किलो
हैदराबाद :96.00 प्रति किलो
सतना, मध्य प्रदेश : ₹97.95 प्रति किलो
फरीदाबाद, हरियाणा :₹88.72 प्रति किलो
कुल मिलाकर, पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बजट से पहले आने वाले दिनों में इन दामों पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी, क्योंकि किसी भी बड़े फैसले का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ सकता है।