Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता! जानें आपके शहर का लेटेस्ट रेट

January 20, 2026

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता! जानें आपके शहर का लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज, 20 जनवरी 2026 की सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम अपडेट कर दिए हैं। देश में ईंधन की कीमतें प्रतिदिन संशोधित की जाती हैं, जिन पर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, केंद्र व राज्य सरकारों के टैक्स और डीलर कमीशन का सीधा असर पड़ता है।

खास बात यह है कि फरवरी 2026 में आम बजट पेश होने वाला है। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या बजट से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल, आइए जानते हैं आज देश के प्रमुख शहरों में क्या हैं ईंधन के दाम…

ये भी पढ़ें : Punjab Weather Update: पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट जारी, बारिश और तेज हवाओं के आसार

देश के बड़े शहरों में पेट्रोल के ताजा रेट (₹ प्रति लीटर)
नई दिल्ली ₹94.77 , डीजल ₹87.62
कोलकाता ₹105.41, डीजल ₹90.76
मुंबई ₹103.54, डीजल ₹92.15
चेन्नई ₹101.23, डीजल ₹92.34
बेंगलोर ₹102.92,डीजल ₹89.02
भुवनेश्वर ₹100.97,डीजल ₹89.50
चंडीगढ़ ₹94.30,डीजल ₹82.45
हैदराबाद ₹107.50,डीजल ₹95.70
जयपुर ₹104.72,डीजल ₹90.21

आज क्या है CNG का भाव?

नई दिल्ली: 77.09
मुंबई: 77.00
चेन्नई: 91.50
बेंगलुरु: 88.95
हैदराबाद: 96.00
भरतपुर: 92.00
देवास: 96.00
फिरोजाबाद: 93.35
मथुरा: 93.35
मेरठ: 86.05
रेवाड़ी: 82.70

ये भी पढ़ें : आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा अच्छा, तो इनको करना पड़ सकता है तनाव का सामना

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे होती हैं तय?

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें तेल विपणन कंपनियां (OMCs) तय करती हैं। इसमें कच्चे तेल की वैश्विक कीमतें, रुपये और डॉलर के बीच विनिमय दर, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स, साथ ही डीलर मार्जिन को शामिल किया जाता है। चूंकि हर राज्य का टैक्स सिस्टम अलग होता है, इसलिए अलग-अलग शहरों में ईंधन के दामों में अंतर देखने को मिलता है।

SMS से ऐसे जानें अपने शहर का पेट्रोल-डीजल रेट

अगर इंटरनेट उपलब्ध नहीं है, तो आप सिर्फ एक SMS के जरिए भी ईंधन के ताजा दाम जान सकते हैं-

Indian Oil ग्राहक: अपने शहर का कोड लिखकर RSP के साथ 9224992249 पर भेजें

BPCL ग्राहक: RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें

HPCL ग्राहक: HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें