Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, इन राज्यों में हुआ सस्ता, जानें नए रेट

September 7, 2024

Petrol Diesel Price: बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, इन राज्यों में हुआ सस्ता, जानें नए रेट

Petrol Diesel Price: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है।

ऐसे ही तेल कंपनियों ने 7 सितंबर यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है। जिसके मुताबिक आज राज्य स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव की बात करें तो आज बिहार में पेट्रोल 51 पैसे घटकर 107.09 रुपये प्रति लीटर और डीजल 48 पैसे घटकर 93.81 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा, यूपी में पेट्रोल के दाम 14 पैसे घटकर 94.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 16 पैसे घटकर 87.48 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

तो चलिए जानते हैं देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

# दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: राघव चड्ढा 7 सांसदों समेत आधिकारिक तौर पर BJP में हुए शामिल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें