Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Xiaomi स्मार्टफोन पर PhonePe का इंडस ऐपस्टोर पहले से होगा इंस्टॉल, मिलेंगी कई सुविधाएँ 

March 13, 2025

Xiaomi स्मार्टफोन पर PhonePe का इंडस ऐपस्टोर पहले से होगा इंस्टॉल, मिलेंगी कई सुविधाएँ 

नई दिल्ली: वित्तीय समाधान मंच फोनपे के ऐप मार्केटप्लेस इंडस ऐपस्टोर ने बृहस्पतिवार को उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता शाओमी इंडिया के साथ बहु-वर्षीय साझेदारी की घोषणा की। कंपनी ने बयान में कहा कि इंडस ऐपस्टोर अब भारत में शाओमी के सभी नए स्मार्टफोन पर पहले से इंस्टॉल आएगा और मौजूदा उपकरणों पर ‘गेटऐप्स’ की जगह लेगा।

इसका उद्देशय़ उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाना, ऐप की खोज को सरल बनाना और पहुंच को बढ़ाना है।इंडस ऐपस्टोर की मुख्य कारोबार अधिकारी (सीबीओ) प्रिया एम नरसिम्हन ने कहा, ह्लशाओमी इंडिया की पहुंच को हमारे स्थानीयकृत ऐप खोज मंच के साथ जोड़कर, हम उपयोगकर्ताओं को सहज, सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक अनुभव प्रदान करते हुए डेवलपर्स के लिए अवसर पैदा कर रहे हैं।

यह साझेदारी भारत में मोबाइल ऐप की खोज और अनुभव करने के तरीके को बदलने के हमारे दृष्टिकोण की शुरुआत है। वॉलमार्ट सर्मिथत फोनपे ने पिछले साल फरवरी में इंडस ऐपस्टोर पेश किया था, जिसे गूगल के प्ले स्टोर के लिए एक चुनौती के रूप में पेश किया गया है। यह एक एंड्रॉयड-आधारित मोबाइल ऐप स्टोर है, जिसे भारतीय जनसांख्यिकी की स्थानीय और सांस्कृतिक आवशय़कताओं के अनुरूप तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें- नोएडा में सैलरी बढ़ाने को लेकर कंपनी के मजदूरों का हिंसक प्रदर्शन, लगाया जाम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें