Site icon Dainik Savera Times

पियाजियो व्हीकल्स ने भारत में जारी किया वेस्पा स्कूटर का जस्टिन बीबर एक्स संस्करण

मुंबई: इतालवी ऑटो समूह पियाजियो की भारतीय अनुषंगी कंपनी पियाजियो व्हीकल्स ने बृहस्पतिवार को भारत में अपने लोकप्रिय वेस्पा स्कूटर का जस्टिन बीबर एक्स संस्करण जारी किया। इसकी कीमत 6.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम कीमत) है। कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कनाडाई गायक जस्टिन बीबर ने स्वयं इसका डिजाइन तैयार किया है। यह सीमित-संस्करण पूरी तरह से निमृत इकाई (सीबीयू) के रूप में भारत में आयात किया जाएगा। इसके लिए पहले से ऑर्डर देना होगा।

पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डिएगो ग्रैफी ने कहा, ‘‘हम भारत में जस्टिन बीबर एक्स वेस्पा को लाने को लेकर उत्साहित हैं जो बेहतरीन ड्राइव, जीवंतता और जोश का प्रतीक है। बीबर और वेस्पा दोनों की इसमें समान हिस्सेदारी है।’’ कंपनी के अनुसार, इसमें क्लासिक 150 सीसी इंजन है। इसे नवीनतम पर्यावरण नियमों के तहत तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें : Health News : रोज सुबह खाली पेट पिएं आंवला जूस, तेजी से घटेगा वजन

Exit mobile version