-
मुंबई: इतालवी ऑटो समूह पियाजियो की भारतीय अनुषंगी कंपनी पियाजियो व्हीकल्स ने बृहस्पतिवार को भारत में अपने लोकप्रिय वेस्पा स्कूटर का जस्टिन बीबर एक्स संस्करण जारी किया। इसकी कीमत 6.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम कीमत) है। कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कनाडाई गायक जस्टिन बीबर ने स्वयं इसका डिजाइन तैयार किया है।.