
नयी दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल अमेरिका यात्रा के दौरान के प्रारंभ में फ़्रेमोंट में टेस्ला की फैक्ट्री का भ्रमण किया और टेस्ला समूह के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की। वाणिज्य एवं द्योग मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के मुताबिक श्री गोयल सोमवार को सान फ्रांसिस्को पहुंचे। टेस्ला भारत में अपनी इकाई स्थापित करना चाहती है पर उसकी योजना अभी परवान नहीं चढ़ सकी है। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार कंपनी भारत में कुछ ऐसे रियायतें चाह रही थी जिन पर सरकार सरकार सहमत नहीं थी।
गोयल के पास, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा वस्त्र मंत्रालय का भी प्रभार है। गोयल ने यात्रा के पहले दिन अमेरिका की व्यापार वार्ता प्रतिनिधि कैथरीन ताई, कोरिया के व्यापार मंत्री डुकगेन आह्न और सिंगापुर के व्यापार एवं उद्योग मंत्री गैन किम योंग साथ अलग अलग द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। बयान में कहा गया है कि इन बैठकों के दौरान गोयल ने भारत-प्रशांत आर्थिक समझौते (आईपीईएफ) के तहत संभावित सहयोग और डब्ल्यूटीओ तथा आपसी हितों से संबंधित मुद्दो के संबंध में द्विपक्षीय व्यापार और वाणिज्य संबंधों को और आगे बढ़ाने के उपायों के बारे में चर्चा की।
मेष: दिन शुभ रहेगा...