Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगस्त में प्लास्टिक निर्यात 6.9% घटकर 34.5 अरब अमेरिकी डॉलर रहा: Plex Council

October 8, 2023

अगस्त में प्लास्टिक निर्यात 6.9% घटकर 34.5 अरब अमेरिकी डॉलर रहा: Plex Council
मुंबई: कठिन वैश्विक आर्थिक हालात के कारण अगस्त में भारत का प्लास्टिक निर्यात सालाना आधार पर 6.9 प्रतिशत घटकर 34.5 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। शीर्ष उद्योग निकाय प्लास्टिक निर्यात संवर्धन परिषद (प्लेक्सकाउंसिल) के अनुसार अगस्त 2022 में कुल प्लास्टिक निर्यात 37.0 अरब डॉलर था। आंकड़ों के अनुसार विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में मिश्रित प्रदर्शन रहा, जैसे फ्लोंरिंग, चमड़ा, लैमिनेट, मेडिकल प्लास्टिक, उपभेक्ता और घरेलू उत्पाद, फिशनेट और मोनोफिलामेंट, लेखन उपकरण और स्टेशनरी तथा मानव बाल जैसी उत्पाद श्रेणियों में निर्यात बढ़ा।
प्लेक्सकाउंसिल के आंकड़ों के अनुसार बुने हुए बोरे, बुने हुए कपड़े, तिरपाल, प्लास्टिक फिल्म व चादर, प्लास्टिक पाइप आदि विविध उत्पादों तथा वस्तुओं के निर्यात में गिरावट आई। निकाय ने कहा कि भारत दुनिया में पॉलीइथाइलीन टेरेफ्थेलेट रेज़नि के शीर्ष पांच निर्यातकों में से एक है।प्लेक्सकाउंसिल के कार्यकारी निदेशक श्रीबास दसमोहपात्रा ने कहा, ‘‘फ्लोर कवंरिंग, चमड़े के कपड़े और लैमिनेट में 51 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई, ये आमतौर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले उत्पाद खंड हैं।
हमें यह जानकर खुशी हो रही है कि यह गति जारी है। यह उद्योग के लिए एक सकारात्मक वृद्धि है और हमें अन्य क्षेत्रों में भीअधिक वृद्धि की उम्मीद है। आयात और निर्यात सहित भारत के प्लास्टिक व्यापार में पिछले एक दशक में पर्याप्त वृद्धि देखी गई है, जो 2013-14 में 19 अरब अमेरिकी डॉलर से बढक़र 2022-23 में 37 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें