Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जी 20 बैठक के दौरान डाकघर रहेंगे बंद

September 6, 2023

जी 20 बैठक के दौरान डाकघर रहेंगे बंद

नयी दिल्ली: राजधानी दिल्ली में भारत की अध्यक्षता में हाेने जा रहे जी 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों के शिखर सम्मेलन के दौरान डाकघर भी बंद रहेंगे। डाक विभाग ने आज यहां यह जानकारी दी। इसको लेकर जारी बयान में कहा गया है कि जी 20 बैठक के कारण यातायात पर कुछ प्रतिबंध लगाये गये हैं। इसके साथ ही सात सितंबर को जन्माष्टमी है और राजपत्रित अवकाश भी है लेकिन दिल्ली के निवासियों को डाक वितरण के लिए पार्सल सहित सभी वस्तुओं की डिलिवरी दिल्ली सर्कल के सभी डाकघरों में सात सितंबर को की जायेगी और डाकघर खुले रहेंगे।

ये भी पढ़ें : पांच लोगों ने एटीएम को कार से खींचा, 4.39 लाख ले उड़े, CCTV में कैद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें