Site icon Dainik Savera Times

पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 27 प्रतिशत बढ़कर 6,628 करोड़ रुपये हुआ

नई दिल्ली: पावर क्षेत्र को वित्त उपलब्ध कराने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 27 प्रतिशत बढ़कर 6,628.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 5,229.33 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 22,403.69 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 19,344.39 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने प्रति शेयर 4.50 रुपये का अंतिरम लाभांश देने का निर्णय लिया है। पीएफसी की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) परमिंदर चोपड़ा ने कहा, “हमने चालू वित्त वर्ष के लिए एक और सफल तिमाही दी है। पीएफसी ने 30 सितंबर, 2023 तक 70,499 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं और विलंबित भुगतान अधिभार योजना के तहत 31,508 करोड़ रुपये वितरित किए हैं।”

ये भी पढ़ें: 15 से 20 मई तक यूरोप दौरे पर रहेंगे PM मोदी, आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को मजूबत करना उद्देश्य

Exit mobile version