Site icon Dainik Savera Times

PowerSchool ने चेन्नई स्थित नेवरस्किप का किया अधिग्रहण

मुंबई: अमेरिका स्थित शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी (एडटेक) कंपनी पावरस्कूल ने चेन्नई स्थित एंटरप्राइज रिसोर्स प्लांिनग (ईआरपी) सॉफ्टवेयर कंपनी नेवरस्किप का अधिग्रहण कर लिया है। कंपनी ने हालांकि इस अधिग्रहण के सौदे के आकार का खुलासा नहीं किया।

उसका लक्ष्य अगले दो-तीन वर्षों में 2,000 स्कूलों और 25 लाख छात्रों तक पहुंचने का है। पावरस्कूल इंडिया के प्रबंध निदेशक अपूर्व निश्चल ने कहा, ‘‘ इस अधिग्रहण के साथ हम भारत में 900 स्कूलों के साथ 12 लाख छात्रों तक पहुंच स्थापित करेंगे..देश में एक गतिशील तथा लगातार विकसित होने वाला शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र है।

यहां वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक छात्र हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अगले दो-तीन वर्षों में आगे बढ़ते हुए हम 2,000 स्कूलों और 25 लाख छात्रों तक अपनी पहुंच बढ़ाने का लक्ष्य रख रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें : पांच लोगों ने एटीएम को कार से खींचा, 4.39 लाख ले उड़े, CCTV में कैद

Exit mobile version