Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Samsung Galaxy S23 Series का Pre-order अब भारत में उपलब्ध

January 12, 2023

Samsung Galaxy S23 Series का Pre-order अब भारत में उपलब्ध

नई दिल्ली: सैमसंग ने गुरुवार को घोषणा की कि उसकी आगामी फ्लैगशिप सीरीज गैलेक्सी एस23 के लिए प्री-रिजर्वेशन भारत में शुरू हो गया है।टेक दिग्गज ने एक बयान में कहा कि ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स, अमेजन और प्रमुख रिटेल आउटलेट्स पर 1,999 रुपये की टोकन राशि का भुगतान कर नई गैलेक्सी एस सीरीज को प्री-रिजर्व कर सकते हैं।

एस23 सीरीज के स्मार्टफोन को प्री-रिजर्व करने वाले उपभोक्ताओं को 5,000 रुपये का लाभ मिलेगा।हालांकि, इसका फायदा उठाने के लिए उपभोक्ताओं को 31 मार्च से पहले डिवाइस को खरीदकर एक्टिवेट करना होगा।गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट को सैमसंग न्यूजरूम इंडिया पर 1 फरवरी रात 11.30 बजे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

कंपनी ने कहा, ‘‘नई गैलेक्सी एस सीरीज इस बात का प्रतीक होगी कि सैमसंग प्रीमियम अनुभव को कैसे परिभाषित करता है। सैमसंग अपने नए फ्लैगशिप के साथ क्या शानदार है इसके लिए नए मानक स्थापित कर रहा है।’’2020 की शुरुआत में कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद यह पहला इन-पर्सन इवेंट होगा।सैमसंग ने कहा, ‘‘गैलेक्सी इनोवेशन का एक नया युग आ रहा है। हमारे नवाचार लोगों के लिए अविश्वसनीय संभावनाओं को सक्षम करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।’’

ये भी पढ़ें: अंडमान-निकोबार में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी जानकारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें