Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Prestige Estates की बिक्री बुकिंग अप्रैल-दिसंबर में 38% घटकर 10,066 करोड़ रुपये 

February 2, 2025

Prestige Estates की बिक्री बुकिंग अप्रैल-दिसंबर में 38% घटकर 10,066 करोड़ रुपये 

नई दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की बिक्री बुकिंग चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर की अवधि के दौरान 38 प्रतिशत घटकर 10,065.7 करोड़ रुपये रही है। कंपनी ने बताया कि नियामकीय मंजूरी में देरी के कारण वह कम आवासीय परियोजनाएं शुरू कर सकी। बेंगलुरु स्थित प्रेस्टीज एस्टेट्स देश की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में से है।

अपनी हालिया निवेशक प्रस्तुति के अनुसार, कंपनी ने चालू वित्त वर्ष (2024-25) के पहले नौ महीनों के दौरान 13,128 रुपये प्रति वर्ग फुट की औसत कीमत पर 80.9 लाख वर्ग फुट क्षेत्र बेचा। बेची गई इकाइयों की संख्या 3,618 थी, जबकि बिक्री मूल्य 10,065.7 करोड़ रुपये और ग्राहकों से संग्रह 8,910.9 करोड़ रुपये था।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में कुल बिक्री बुकिंग में गिरावट के बावजूद, प्रेस्टीज एस्टेट्स को पूरे वित्त वर्ष में 24,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग मिलने का भरोसा है, क्योंकि घरों की मांग मजबूत बनी हुई है। पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स की बिक्री बुकिंग 63 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 21,040 करोड़ रुपये थी, जो उससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में 12,931 करोड़ रुपये थी।

प्रेस्टीज ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) इरफान रज्जक ने कहा,हम आगामी पेशकश को लेकर आशावादी हैं। हमारी कई बड़ी परियोजनाएं मंजूरी के अंतिम चरण में हैं और अगले कुछ सप्ताह में उनके पेश होने की उम्मीद है।ह्व प्रेस्टीज एस्टेट्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में भारी गिरावट के साथ 17.7 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 116.3 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें: CM योगी ने कहा- ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर विपक्ष का आचरण लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें