
नई दिल्ली: स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों के साथ ही दाल-दलहन, अनाज और मीठे के भाव पड़े रहे।
तेल-तिलहन : इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार टिकाव रहा। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पुराने स्तर पर टिके रहे। दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चना, दाल चना, मूंग दाल, उड़द दाल, मसूर दाल और अरहर दाल में कोई बदलाव नहीं हुआ। अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान चावल और गेहूं के भाव पिछले दिवस के स्तर पर टिके रहे।
ये भी पढ़ें : देश में ईवी कॉरिडोर का विस्तार : हरित और डिजिटल परिवहन की नई इबारत
मेष: दिन शुभ रहेगा...