
जब प्रज्ञा से उनके ब्रांड के बारे में बात करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कहा, हमारे ब्रांड ह्यूमन नेचर का उद्देश्य मनुष्यों, पर्यावरण और जानवरों के सह-अस्तित्व को बढ़ावा देना है। एक साथ फाऊंडेशन- द अर्थ फाऊंडेशन के साथ सहयोग, एक स्वस्थ और पर्यावरण-अनुकूल दुनिया, को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो हमारे ब्रांड का आधार बनती है।

सेल्स रेवेन्यू सीधे इस आर्गेनाइजेशन की पर्यावरणीय पहल का समर्थन करता है। ह्यूमन नेचर एक ऐसी पहल है, जिसका लक्ष्य लोगों और पर्यावरण के बीच महत्वपूर्ण संबंध के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। कम्पैशन और अंडरस्टैंडिंग पर जोर देने के साथ यह दुनिया और उसके विविध प्राणयिों के प्रति प्रेम और दया का एक मजबूत संदेश देता है।
ये भी पढ़ें: देश में ईवी कॉरिडोर का विस्तार : हरित और डिजिटल परिवहन की नई इबारत