Site icon Dainik Savera Times

करदाताओं के आवेदनों पर निश्चित समय सीमा में हो उचित कार्रवाई : Nirmala Sitharaman

नई दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को करदाताओं के सभी आवेदनों पर निश्चित समया सीमा के भीतर उचित कार्रवाई करने के लिए कहा हैं। सीतारमण ने यहां सीबीडीटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आधार बढ़ाने, लंबित अनुशासनात्मक कार्रवाई के मामलों पर चर्चा की और सीबीडीटी को इस पर ध्यान देने के लिए कहा हैं।

उन्होंने प्रत्यक्ष कर कानून और अनुपालनों को लेकर सीबीडीटी को करदाता जागरुकता के पहलों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए भी कहा हैं। उन्होंने सीबीडीटी के अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध चल रहे अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी समीक्षा की और कहा कि प्रशासनिक और प्रक्रियागत बिलंब को कम किया जाना चाहिए। उन्होंने सीबीडीटी को इस तरह के मामलों में त्वरित अंतिम निर्णय के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें : भिवानी नहर में आया 600 क्यूसेक पानी, मिली राहत

Exit mobile version