Site icon Dainik Savera Times

Mumbai में संपत्ति पंजीकरण 10 प्रतिशत गिरकर April में 10,514 इकाई पर

मुंबई: मुंबई महानगर क्षेत्र में संपत्तियों का पंजीकरण अप्रैल में 10 प्रतिशत गिरकर 10,514 इकाई रह गया। परामर्श एजेंसी नाइट फ्रैंक इंडिया ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। मुंबई शहर में अप्रैल, 2022 में 11,743 संपत्तियों का पंजीकरण हुआ था। यह क्षेत्र बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकार क्षेत्र में आता है। नाइट फ्रैंक ने एक बयान में कहा, मुंबई शहर (बीएमसी के अधिकार क्षेत्र में) में अप्रैल, 2023 में 10,514 इकाइयों का संपत्ति बिक्री का पंजीकरण हुआ, जिससे राज्य के राजस्व में 900 करोड़ रुपये बढ़े। यह पिछले 10 वर्ष में अप्रैल में हुआ सर्वाधिक राजस्व संग्रह है। फर्म ने बताया कि राजस्व वृद्धि स्टांप ड्यूटी की दर बढ़ने और महंगी संपत्ति के सौदों के कारण हुई। कुल पंजीकृत संपत्तियों में से 83 प्रतिशत आवासीय जबकि 17 प्रतिशत गैर-आवासीय थीं।

ये भी पढ़ें : देश में ईवी कॉरिडोर का विस्तार : हरित और डिजिटल परिवहन की नई इबारत

Exit mobile version