Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब-सिंध बैंक का चौथी तिमाही में NPA से 500 करोड़ की वसूली का लक्ष्य

January 29, 2023

पंजाब-सिंध बैंक का चौथी तिमाही में NPA से 500 करोड़ की वसूली का लक्ष्य

नई दिल्ली: पंजाब एंड सिंध बैंक के प्रबंध निदेशक स्वरूप कुमार साहा ने कहा है कि बैंक के चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कर्ज के 500 करोड़ रुपये की वसूली करने की उम्मीद है क्योंकि गैर निष्पादित आस्तियां(एनपीए) खातों की कई समाधान प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की चालू वित्त वर्ष में तीन तिमाहियों में कुल वसूली 1,178 करोड़ रुपये रही है।

उन्होंने बताया, ‘‘भारतीय राष्ट्रीय संपत्ति पुर्निनर्माण कंपनी (एनएआरसीएल) में मीनाक्षी एनर्जी का समाधान अंतिम चरण में है, जबकि दिवाला और ऋण शोधन अक्षमता संहिता के तहत सिंटेक्स और श्रेई के समाधान की प्रक्रिया भी आगे बढ़ चुकी है।’’ उन्होंने बताया कि खराब ऋण में कमी, बढ़ती वसूली के कारण बैंक का लक्ष्य मार्च, 2023 में खत्म हो रहे चालू वित्त वर्ष में अपने लाभ को कायम रखने का है।

बैंक ने दिसंबर, 2023 में समाप्त चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में लाभ में 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है और यह 856 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 में 1,039 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था, जो उसके 144 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा था।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव के लिए शुरू हुआ नामांकन, किसी भी पार्टी ने घोषित नहीं किए उम्मीदवार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें