Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेडिसन ग्रुप ने सूरत में 100 कमरों के होटल की करी ओपनिंग

December 14, 2023

रेडिसन ग्रुप ने सूरत में 100 कमरों के होटल की करी ओपनिंग

मुंबई: रेडिसन होटल समूह ने बुधवार को कहा कि उसने गुजरात के सूरत में रेडिसन इंडिविजुअल्स के तहत 100 कमरों वाला उदय पैलेस नवसारी खोला है।

रेडिसन होटल ग्रुप ने बयान में कहा, कंपनी विविध स्थानों तक खासकर जीवंत दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में पहुंच बनाना चाहती है। रेडिसन होटल ग्रुप के मानद चेयरमैन तथा दक्षिण एशिया के प्रधान सलाहकार के बी काचरू ने यान में कहा, ‘‘इस होटल के उद्घाटन के साथ नवसारी में हमारा प्रवेश उभरते बाजारों तक पहुंचने के हमारे समर्पण और विश्वास को मजबूत करता है।’’ रेडिसन होटल समूह देश के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय होटल परिचालकों में से एक है, जिसके संचालन और विकास में 165 से अधिक होटल हैं।

यह दिल्ली एनसीआर जैसे पहली श्रेणी के बाजारों में सबसे बड़ा होटल परिचालक बना हुआ है और इसका 50 प्रतिशत से अधिक पोर्टफोलियो दूसरी और तीसरी श्रेणी के बाजारों में है।

ये भी पढ़ें: वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल देगा भारत, हो सकती है 5,800 करोड़ रुपये की डील

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें