Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajesh Kumar Singh ने DPIIT के सचिव का पद संभाला

April 24, 2023

Rajesh Kumar Singh ने DPIIT के सचिव का पद संभाला

नयी दिल्ली: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव का पदभार संभाल लिया। सिंह ने अनुराग जैन का स्थान लिया है जिन्हें हाल में हुए प्रशासनिक फेरबदल में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। डीपीआईआईटी से पहले सिंह पशुपालन एवं डेयरी विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे। वह केरल कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सिंह के डीपीआईआईटी के सचिव का पद संभालने की सूचना देते हुए कहा कि वह इसके पहले कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। सिंह ऐसे समय में डीपीआईआईटी की प्रशासनिक जिम्मेदारी संभाल रहे हैं जब वाणिज्य मंत्रालय घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के साथ विदेशी निवेश आर्किषत करने की पुरजोर कोशिश में लगा हुआ है।

ये भी पढ़ें : खनन माफिय के खिलाफ 5 गांव, किसानों का फूटा गुस्सा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें