Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

आरबीआई ने सोशल मीडिया पर प्रसारित गवर्नर दास के फर्जी वीडियो को लेकर किया आगाह

November 20, 2024

आरबीआई ने सोशल मीडिया पर प्रसारित गवर्नर दास के फर्जी वीडियो को लेकर किया आगाह

मुंबई: आरबीआई ने जनता को सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे गवर्नर शक्तिकांत दास के ‘डीपफेक’ यानी फर्जी वीडियो के प्रति आगाह किया है। इस वीडियो में केंद्रीय बैंक की तरफ से कुछ निवेश योजनाएं शुरू किए जाने या उसका समर्थन करने का दावा किया गया है। आरबीआई ने बयान में वित्तीय सलाह देने वाले सोशल मीडिया पर प्रसारित ‘शीर्ष प्रबंधन के डीपफेक वीडियो’ पर जनता को आगाह किया। इसमें कहा गया, ‘भारतीय रिजर्व बैंक के संज्ञान में आया है कि गवर्नर के फर्जी वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित किए जा रहे हैं। इसमें आरबीआई द्वारा कुछ निवेश योजनाओं को शुरू किए जाने या समर्थन करने का दावा किया गया है।’ वीडियो में तकनीकी उपकरणों के उपयोग के माध्यम से लोगों को ऐसी योजनाओं में अपना पैसा निवेश करने की सलाह देने की कोशिश की गई है। बयान में कहा गया, ‘आरबीआई स्पष्ट करता है कि उसके अधिकारी ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं हैं या उसका समर्थन नहीं करते हैं और ये वीडियो पूरी तरह से फर्जी हैं। आरबीआई कभी भी कोई वित्तीय निवेश सलाह नहीं देता है।’

ये भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल का बड़ा बयान, कहा- मुझे भी मिला था पार्टी छोड़ने का ऑफर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें