Site icon Dainik Savera Times

Realme का सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

Realme C83 5G

Realme C83 5G

Realme C83 5G : स्मार्टफोन निर्माता Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C83 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी 7000mAh बैटरी, मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस और वॉटर रेसिस्टेंट फीचर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह अपनी कैटेगरी में 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाला किफायती स्मार्टफोन है।

कीमत और उपलब्धता

Realme C83 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है।

4GB + 64GB: 13,499 रुपये
4GB + 128GB: 14,499 रुपये
6GB + 128GB: 17,499 रुपये

इस फोन की पहली सेल 7 मार्च को दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। ग्राहकों को खरीद पर 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें :

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Realme C83 5G में 6.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 6GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

बैटरी और कैमरा

फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W USB Type-C चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का AI रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

ये भी देखें :

अन्य खास बातें

यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस के साथ आता है, जिससे इसकी मजबूती बढ़ जाती है। फोन Flame Green और Flame Blue रंगों में उपलब्ध होगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है।

Exit mobile version