Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेपो दर को यथावत बनाये रखने का रियलटी उद्योग ने किया स्वागत

April 6, 2023

रेपो दर को यथावत बनाये रखने का रियलटी उद्योग ने किया स्वागत

नयी दिल्ली: रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति द्वारा रेपो दर में पिछले वर्ष मई से जारी बढोतरी पर ब्रेक लगाये जाने का रियलटी उद्योग ने स्वागत करते हुये आज कहा कि यदि दो तिमाही तक इसे स्थिर रखा जाता है जो उद्योग को बल मिलेगा। क्रेडाई एनसीआर के अध्यक्ष एवं गौड़ समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मनोज गौड़ ने कहा, “हम रेपो दर को अपरिवर्तित रखने के आरबीआई के फैसले का स्वागत करते हैं। नीतिगत दरों में पिछले 6 बार से लगातार वृद्धि संभावित खरीदारों पर नकारात्मक प्रभाव पैदा कर रही थी। अगर ब्याज दरों को कम से कम 2 तिमाहियों के लिए स्थिर रखा जाता है तो रियल एस्टेट बाजार को प्रोत्साहन मिलेगा क्योंकि इससे खरीदारों को कोई वित्तीय चिंता नहीं होगी और होम लोन पर अधिक ब्याज का भुगतान करने का डर भी नहीं होगा। स्थिर रेपो दर निवेशकों को अपने पैसे को और सुविधाजनक तरीकों से विकास कार्यों में लगाने की मदद करेगा।”

क्रेडाई (पश्चिमी यूपी) के अध्यक्ष एवं काउंटी समूह के निदेशक अमित मोदी ने कहा कि हाल की बढ़ोतरियों ने निवेशकों को एक तरह से हतोत्साहित कर दिया था। दरों को स्थिर रखने से रियल एस्टेट क्षेत्र फलेगा-फूलेगा क्योंकि मध्यम-आय वर्ग को आवास ऋण पर उच्च ब्याज का भार नहीं पड़ेगा और यह निवेश उन्हें निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगा। गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं के कारण, आवासीय और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में मांग असाधारण रूप से अधिक रही है। रेपो रेट स्थिर रहने पर निवेशक परियोजनाओं में और भी आसानी से निवेश कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Haryana News : 3 सरपंच, 1 पंच के लिए उपचुनाव 10 को

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें