Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

OnePlus या Redmi… 25 हजार रुपये में कौन देगा सबसे ज्यादा फीचर्स? जानें परफॉर्मेंस और बैटरी

January 10, 2026

OnePlus या Redmi… 25 हजार रुपये में कौन देगा सबसे ज्यादा फीचर्स? जानें परफॉर्मेंस और बैटरी

Redmi Note 15 5G Vs OnePlus Nord CE5 5G: 25,000 रुपये के स्मार्टफोन सेगमेंट में इस समय मुकाबला काफी कड़ा है। दरअसल हर ब्रांड अपने यूजर्स को बेहतर फीचर्स और परफॉर्मेंस देने की कोशिश में जुटा है। इसी कड़ी में हाल ही में Redmi Note 15 5G लॉन्च हुआ है, जिसका मुकाबला पहले से बाजार में मौजूद OnePlus Nord CE 5 5G से सीधे है। आइए डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर के आधार पर इन दोनों फोन की तुलना करें…

डिस्प्ले
Redmi Note 15 में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है। साथ ही इसमें Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन भी है।

OnePlus Nord CE 5 में भी 6.77 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,430 निट्स है और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मौजूद है। रोजमर्रा के इस्तेमाल में दोनों की डिस्प्ले क्वालिटी अच्छी है, लेकिन Redmi की ब्राइटनेस इसे थोड़ी बढ़त देती है।

ये भी पढ़ें : खेल जगत में पसरा मातम, क्रिकेट मैदान पर इस खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक

परफॉर्मेंस
Redmi Note 15 Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट के साथ आता है, जो सामान्य इस्तेमाल और हल्की गेमिंग के लिए ठीक-ठाक परफॉर्मेंस देता है। हालांकि भारी गेमिंग या लंबे समय तक हाई परफॉर्मेंस में इसकी सीमाएं नजर आ सकती हैं।

OnePlus Nord CE 5 MediaTek Dimensity 8350 Apex चिपसेट से लैस है, जो इस रेंज में ज्यादा पावरफुल माना जाता है। इसके साथ LPDDR5x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है, जबकि Redmi में LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज है। स्पीड और मल्टीटास्किंग में OnePlus साफ तौर पर आगे है।

कैमरा
Redmi Note 15 में 108MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ है और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। फ्रंट कैमरा 20MP का है।

OnePlus Nord CE 5 में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर OIS के साथ मिलता है, और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। फ्रंट कैमरा 16MP का है। कागजों पर Redmi कैमरा ज्यादा मेगापिक्सल का है, लेकिन रियल-वर्ल्ड में OnePlus की इमेज प्रोसेसिंग और कलर ट्यूनिंग बेहतर रहती है।

बैटरी और चार्जिंग
OnePlus Nord CE 5 में 7,100mAh की बड़ी बैटरी है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Redmi Note 15 में 5,520mAh बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड दोनों में OnePlus आगे है।

सॉफ्टवेयर अनुभव
OnePlus Nord CE 5 क्लीन सॉफ्टवेयर अनुभव देता है, इसमें कम bloatware है और OxygenOS 16 अपडेट भी आने वाला है। Redmi Note 15 HyperOS के साथ आता है, लेकिन इसमें UI के कई हिस्सों में ऐड्स दिखाई देते हैं और Android 16 अपडेट के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

Watch Video : 2026 गणतंत्र दिवस समारोह जम्मू में आयोजित, LG Sinha करेंगे परेड का निरीक्षण

कीमत
दोनों फोन की कीमत ₹22,999 (8GB RAM + 128GB स्टोरेज) है।

अगर आप बेहतर परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और क्लीन सॉफ्टवेयर चाहते हैं, तो OnePlus Nord CE 5 ज्यादा संतुलित विकल्प है। वहीं अगर हाई-मेगापिक्सल कैमरा, चमकदार AMOLED डिस्प्ले और भरोसेमंद Snapdragon प्रोसेसर आपकी प्राथमिकता है, तो Redmi Note 15 भी इस रेंज में अच्छा विकल्प है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें