
Redmi Note 18 5G : स्मार्टफोन कंपनी Redmi जल्द ही अपना नया फोन लॉन्च कर सकती है। बता दें कि इस फोन का नाम Redmi Note 18 5G बताया जा रहा है। लॉन्च से पहले ही इस फोन के कुछ फीचर्स लीक हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में 8888mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा इसमें 50MP कैमरा और शानदार डिस्प्ले भी दिया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि कंपनी इस फोन को अगले साल लॉन्च कर सकती है। यह फोन इस साल आए Redmi Note 17 का नया मॉडल हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट और फीचर्स की पुष्टि नहीं की है। आइए जानते हैं इस फोन में क्या-क्या खास मिल सकता है।
Redmi Note 18 में मिलेगी बड़ी बैटरी
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 18 में 8888mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। वहीं, दूसरे देशों में इस फोन को 8100mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यानी अलग-अलग बाजारों में इसकी बैटरी अलग हो सकती है।
फोन में मिलेगा दमदार प्रोसेसर
Redmi Note 18 में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस प्रोसेसर ने AnTuTu टेस्ट में 6,22,499 का स्कोर हासिल किया है। इसकी मदद से फोन में ऐप चलाने, वीडियो देखने और एक साथ कई काम करने में आसानी हो सकती है।
ये भी पढ़ें :
6.99 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलेगी
बता दें कि इस फोन में 6.99 इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन मिल सकती है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इससे फोन चलाने, वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव अच्छा हो सकता है। इसके अलावा फोन में फ्लैट स्क्रीन मिलने की उम्मीद है।
50MP का कैमरा मिल सकता है
फोटोग्राफी की बात की करें तो Redmi Note 18 में 50MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल करने के लिए फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें :
भारत में Poco के नाम से हो सकता है लॉन्च
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 18 को ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 17 के नए नाम से पेश किया जा सकता है। वहीं, भारत और दूसरे देशों में इसे Poco M सीरीज के नाम से लॉन्च किए जाने की संभावना है।
हालांकि, अभी कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। फोन की कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा भी नहीं हुआ है।