Site icon Dainik Savera Times

Reliance की HR प्रमुख Ira Bindra दुनिया की शीर्ष सीएचआरओ में शामिल

नई दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की मानव संसाधन (एचआर) प्रमुख इरा बिंद्रा को दुनिया की शीर्ष सीएचआरओ में शामिल किया गया है। रिलायंस इस सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी है। कार्यकारी खोज और नेतृत्व सलाहकार क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एन2ग्रोथ ने लीडर्स40 शीर्ष मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीएचआरओ) पुरस्कार की घोषणा की। इस साल की सूची में दुनिया की कुछ सबसे बड़ी और प्रभावशाली कंपनियों के प्रमुख सीएचआरओ शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : Iran के नए सुप्रीम लीडर का ऐलान, मोजतबा खामेनेई बने सर्वोच्च नेता

Exit mobile version