Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Reliance इंडस्ट्रीज ने गैस की नीलामी रोकी

January 17, 2023

Reliance इंडस्ट्रीज ने गैस की नीलामी रोकी

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी भागीदार बीपी पीएलसी ने सोमवार को गैस विपणन नियमों में बदलाव के बाद अपने केजी-डी6 ब्लॉक से प्राकृतिक गैस की बिक्री के लिए प्रस्तावित नीलामी को स्थगित कर दिया है। प्रतिदिन लगभग 60 लाख घनमीटर गैस बिक्री के लिए ई-बोली 18 जनवरी को होनी थी। दोनों फर्मों ने सोमवार को एक नोटिस में कहा, ‘‘बोली प्रक्रिया को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है।’’ इसमें निलंबन का कारण नहीं बताया गया है, लेकिन उद्योग सूत्रों ने कहा कि यह कदम सरकार द्वारा नए नियम लाए जाने के बाद उठाया गया है, ये नियम प्राकृतिक गैस की बिक्री पर मार्जिन को सीमित करते हैं।

ये भी पढ़ें: रासायनिक खाद के प्रयोग से जहरीली हो रही धरती : ठाकुर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें