Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Reliance Jio की एयर फाइबर सर्विस उत्तराखंड के 51 शहरों तक पहुंची

January 26, 2024

Reliance Jio की एयर फाइबर सर्विस उत्तराखंड के 51 शहरों तक पहुंची

देहरादून: रिलायंस जियो की एयर फाइबर सर्विस उत्तराखंड के 51 शहरों में लॉन्च कर दी गई है। शुरुआत में इस सेवा को राजधानी देहरादून सहित हरिद्वार, रूड़की, ऋषिकेश, मसूरी, रुद्रपुर, हलद्वानी, काशीपुर और रामनगर जैसे नौ प्रमुख शहरों में लॉन्च किया गया था। ग्राहकों से मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद कंपनी ने इस सेवा का विस्तार उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में फैले 42 अतिरिक्त शहरों में कर दिया है। सर्विस की बुकिंग 26 जनवरी से शुरू होगी।

जियो एयरफाइबर से हालिया जुड़े शहरों में नैनीताल, भीमताल, चकराता, बड़कोट, टिहरी गढ़वाल और जोशीमठ जैसे शहर पर्यटकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं, तो वहीं धार्मिक मान्यताओं वाले शहर उत्तरकाशी, नानकमत्ता, उखीमठ, कोटद्वार, बढेरी राजपुतान (पिरान कलियर) और मोतीसारी भी जियो एयरफाइबर सर्विस से जुड़ गए हैं। उत्तराखंड के प्रमुख शहरों में विकासनगर, चमोली, नरेंद्रनगर, खटीमा और जसपुर शहर भी जियो एयरफाइबर सर्विस से कनेक्ट हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में बिजली संकट पर बड़ा अपडेट: मंत्री संजीव अरोड़ा बोले-‘अब 4 घंटे से ज्यादा कटौती नहीं’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें