Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Reliance चालू तिमाही में MJ क्षेत्र से प्राकृतिक गैस का उत्पादन शुरू करेगी

April 23, 2023

Reliance चालू तिमाही में MJ क्षेत्र से प्राकृतिक गैस का उत्पादन शुरू करेगी

नयी दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड चालू तिमाही में केजी-डी6 ब्लॉक में अपनी सबसे गहरे पानी की खोज एमजे फील्ड से प्राकृतिक गैस का उत्पादन शुरू करेगी। कंपनी ने मार्च तिमाही के वित्तीय परिणाम के संबंध में एक निवेशक प्रस्तुती में यह जानकारी दी। आंध्र तट के करीब स्थित केजी-डी6 भारत का एकमात्र गहरे पानी का ब्लॉक है, जिसमें उत्पादन हो रहा है। इस ब्लॉक से जनवरी-मार्च तिमाही में औसतन दो करोड़ मानक घनमीटर प्रतिदिन का उत्पादन हुआ है। रिलायंस और उसकी सहयोगी बीपी अब एमजे गहरे पानी वाली परियोजनाओं से उत्पादन शुरू करने को तैयार हैं। इसके बाद देश के पूर्वी तट से गैस उत्पादन में उल्लेखीय बढ़ोतरी होगी। कंपनी ने कहा, ‘‘एमजे फील्ड से वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।’’ इस ब्लॉक से पहले दिसंबर तिमाही में उत्पादन शुरू करने की योजना थी, हालांकि इसमें देरी हुई। रिलायंस और बीपी तीन अलग-अलग परियोजनाओं के जरिये केजी-डी6 को विकसित करने के लिए लगभग पांच अरब डॉलर निवेश कर रही हैं।

ये भी पढ़ें : 17 मई से शुरू होगा पुरुषोत्तम मास, इस माह में जन्मे बच्चों में होतीं है ये 5 बड़ी खूबियां

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें