मुंबई: रिज़र्व बैंक (आरबीआई) फिनटेक के बारे में आवश्यक जानकारी, उनकी गतिविधियों, उत्पादों, प्रौद्योगिकी स्टैक और वित्तीय सूचनाएं प्राप्त करने के लिए एक रिपोजिटरी स्थापित करेगा। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति की चालू वित्त वर्ष की पांचवीं द्विमासिक तीन दिवसीय बैठक में शुक्रवार को लिए गये निर्णयों की जानकारी देते हुये कहा कि एक बेहतर फिनटेक क्षेत्र सुनिश्चित करने और मजबूत गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नियामकों और हितधारकों को फिनटेक कंपनियों की समय पर जानकारी रखने की आवश्यकता है। आज, फिनटेक डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी (डीएलटी), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/मशीन लर्निंग (एआई/एमएल) जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों का उपयोग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को उचित समर्थन देने के उद्देश्य से फिनटेक पारिस्थितिकी तंत्र में विकास की बेहतर समझ के लिए, फिनटेक के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने, उनकी गतिविधियों, उत्पादों, प्रौद्योगिकी स्टैक, वित्तीय जानकारी आदि को शामिल करने के लिए एक रिपोजिटरी स्थापित करने का प्रस्ताव है। रिपॉजिटरी को स्वेच्छा से प्रासंगिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा जो उचित नीति दृष्टिकोण डिजाइन करने में सहायता करेगा। रिपॉजिटरी का संचालन रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब द्वारा अप्रैल 2024 या उससे पहले किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश अलग से जारी किये जायेंगे।

