Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार के घरेलू बाजारों में तेजी,जानिए Sensex और Nifty के हाल

April 29, 2024

शुरुआती कारोबार के घरेलू बाजारों में तेजी,जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

मुंबई: घरेलू सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई।बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 411.15 अंक उछलकर 74,141.31 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 94.2 अंक चढक़र 22,514.15 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध आईसीआईसीआई बैंक में शेयर में करीब दो प्रतिशत की तेजी आई।

इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, मारुति, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील के शेयरों को भी फायदा हुआ। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी और पावर ग्रिड के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.70 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,408.88 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: ‘बंगाल में फिर चलेगी मां-माटी-मानुष की लहर’, ममता बनर्जी ने जीत का भरोसा जताया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें