Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Royal Enfield की खरीद में आयी बढ़त, बिक्री 34% बढ़कर 1,01,021 पर पहुंची इकाई

April 1, 2025

Royal Enfield की खरीद में आयी बढ़त, बिक्री 34% बढ़कर 1,01,021 पर पहुंची इकाई

नई दिल्ली: मध्यम आकार की मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड की मार्च में कुल बिक्री 34 प्रतिशत बढ़कर 1,01,021 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 75,551 इकाई थी। रॉयल एनफील्ड ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि पिछले महीने घरेलू बिक्री 88,050 इकाई रही, जो मार्च 2024 में 66,044 इकाई से 33 प्रतिशत अधिक है।

निर्यात भी मार्च 2024 में 9,507 इकाइयों से 36 प्रतिशत बढ़कर 12,971 इकाई हो गया। कंपनी के अनुसार, उसने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1 मिलियन यूनिट का आंकड़ा पार करते हुए अपनी अब तक की सबसे अधिक वार्षिक बिक्री दर्ज की। वित्त वर्ष 2024-25 में इसकी कुल बिक्री 10,09,900 इकाई रही, जो वित्त वर्ष 2023-24 की 9,12,732 इकाई से 11 प्रतिशत अधिक है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में घरेलू बिक्री 9,02,757 इकाई रही, जो वित्तीय वर्ष 2023-24 में 8,34,795 इकाई से 8 प्रतिशत अधिक है। निर्यात भी वर्ष-दर-वर्ष 37 प्रतिशत बढ़कर 1,07,143 इकाई हो गया। रॉयल एनफील्ड के सीईओ और आयशर मोटर्स के प्रबंध निदेशक बी. गोविंदराजन ने कहा, “यह साल रॉयल एनफील्ड के लिए शानदार रहा है। वार्षिक बिक्री में दस लाख का आंकड़ा पार करना हमारी उपलब्धि का प्रमाण है।”

ये भी पढ़ें- रयान गॉसलिंग स्टारर ने भारत में कमाए 53 करोड़, दुनियाभर में $430 मिलियन का आंकड़ा पार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें