Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ajmera Realty & Infra ने 100 करोड़ रुपये कर्ज चुकाया, अब बकाया 693 करोड़ रुपये 

November 28, 2024

Ajmera Realty & Infra ने 100 करोड़ रुपये कर्ज चुकाया, अब बकाया 693 करोड़ रुपये 

नई दिल्ली: अजमेरा रियल्टी एंड इंफ्रा इंडिया लिमिटेड ने कॉरपोरेट ऋण में से 100 करोड़ रुपये चुका दिए हैं और अब बकाया ऋण घटकर 693 करोड़ रुपये रह गया है। मुंबई स्थित कंपनी में शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने अपने कॉर्पोरेट ऋण में से 100 करोड़ रुपये चुका दिए हैं।

यह पुनभरुगतान 225 करोड़ रुपये की हालिया इक्विटी पेशकश के जरिये जुटाई गई धनराशि से किया गया। कंपनी सूचना के अनुसार, बकाया ऋण 793 करोड़ रुपये (वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के अनुसार) से घटकर 693 करोड़ रुपये हो गया है। अजमेरा रियल्टी एंड इंफ्रा इंडिया लिमिटेड के निदेशक धवल अजमेरा ने कहा कि कॉर्पोरेट ऋण को कम करने की खुशी है..कंपनी पांच गुना वृद्धि हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह कदम उस लक्षय़ की दिशा में महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति समेत 2 मासूम बच्चों की थम गईं सांसे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें