Site icon Dainik Savera Times

शक्कर में मांग, साबूदाना महंगा, खाद्य तेलों में तेजी, दलहन- दाल में नरमी, चावल सामान्य

इंदौर: सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग बनी बताई गई। खाद्य तेल तेजी लिए रहे। तिलहनों में उठाव रहा। दलहन सस्ते बोले गए। मसूर 50 रुपये सस्ती हुई। दाल में गिरावट दर्ज की गई। अनाज में पूछपरख सामान्य रही।
किराना बाजार
शक्कर में‌ लिवाली रही, इससे भाव मजबूत बोले गए। शक्कर में 04 गाड़ी आवक हुई। हल्दी में खरीदी‌ से भाव ऊंचे बने रहे। साबूदाना तथा खोपरा गोला में उठाव से तेजी रही।
तेल-तिलहन
खाद्य तेल‌ मांग से‌ भाव बढ़त लिए बताए गए। सोयाबीन रिफाइंड बढ़कर बिका। तिलहनों में उठाव बना रहा।
दाल-दलहन
स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में मसूर घटकर बिकी। दालों में खरीदी सुस्ती‌ से भाव मंदे बोले गए।‌ चावल में उठाव सामान्य बना रहा।

ये भी पढ़ें : हरियाणा CM नायब सैनी का आज लुधियाना दौरा: BJP कार्यकर्ताओं संग करेंगे अहम बैठक

Exit mobile version