Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरूआती कारोबार में 4 पैसे की गिरावट के साथ 83.55 प्रति डॉलर पर पहुंचा

July 15, 2024

रुपया शुरूआती कारोबार में 4 पैसे की गिरावट के साथ 83.55 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.55 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी के प्रवाह से रुपये को समर्थन मिला और गिरावट सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 83.53 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.55 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की गिरावट है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.51 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.21 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 85.14 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 128.59 अंक यानी 0.16 प्रतिशत बढक़र 80,647.93 अंक पर कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी 50.50 अंक यानी 0.21 प्रतिशत बढक़र 24,552.65 अंक पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,021.60 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौते से निवेश और रोजगार को मिलेगा बल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें