Site icon Dainik Savera Times

रुपया 10 पैसे टूटकर 83.14 रुपये प्रति डॉलर पर

मुंबई: दुनिया की प्रमुख मुद्रा की तुलना में डॉलर में रही तेजी के साथ ही घरेलू स्तर पर अमेरिकी मुद्रा की मांग आने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 10 पैसे फिसलकर 83.14 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। रुपया पिछले सत्र में 83.04 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। रुपया आज एक पैसे की गिरावट लेकर 83.05 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यह 83.04 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर तक चढ़ा लेकिन डॉलर की मांग आने के दबाव में यह 83.18 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया। अंत में यह पिछले दिवस की तुलना में 10 पैसे फिसलकर 83.14 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

ये भी पढ़ें : भिवानी में बिन पानी, मुश्किल जिंदगानी, रोड जाम की चेतावनी

Exit mobile version