Site icon Dainik Savera Times

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे टूटकर 82.12 पर

मुंबई: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे टूटकर 82.12 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की कमजोरी और विदेशी पूंजी की लगातार आवक के चलते रुपये की गिरावट सीमित रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.11 पर कमजोर रुख के साथ खुला और फिर अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 82.12 पर आ गया। रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 82.09 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत गिरकर 101.83 अंक पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.59 फीसदी गिरकर 74.54 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

ये भी पढ़ें : Rice Water Ice Cubes: इस तरह बनाएं राइस वाटर आइस क्यूब्स, घर पर पाएं नेचुरल ग्लो

Exit mobile version