Site icon Dainik Savera Times

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटा

मुंबई: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे टूटकर 81.95 पर खुला। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 42 पैसे उछलकर 81.90 पर बंद हुआ था। रिजर्व बैंक थोड़ी देर में मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करेगा। मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक सोमवार को शुरू हुई। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की मजबूती को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत बढक़र 102.01 पर रहा।

ये भी पढ़ें: Haryana News : 3 सरपंच, 1 पंच के लिए उपचुनाव 10 को

Exit mobile version