Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की गिरावट के साथ 83.18 प्रति डॉलर पर

November 16, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की गिरावट के साथ 83.18 प्रति डॉलर पर

मुंबई: विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 83.18 पर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी संस्थागत निवेशकों के लिवाल रहने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपये की गिरावट सीमित रही।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.18 पर खुला और सीमित दायरे में कारोबार करता रहा।रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.09 पर बंद हुआ था।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.54 पर पहुंच गया।वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 550.19 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: हिमंता सरमा के बयान पर बांग्लादेश नाराज, ढाका में भारतीय राजनयिक को किया तलब

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें