Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे टूटकर 83.23 प्रति डॉलर पर

December 27, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे टूटकर 83.23 प्रति डॉलर पर

मुंबई: विदेशी कोषों की सतत निकासी और अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती के रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 83.23 पर आ गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार धारणा को बढ़ावा देने में विफल रहा, क्योंकि निवेशक लाल सागर मार्ग के माध्यम से वैश्विक व्यापार में व्यवधान के डर से कच्चे तेल की अस्थिर कीमतों को लेकर चिंतित रहे। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.21 पर खुला और बाद में 83.23 तक फिसल गया।

यह पिछले बंद स्तर की तुलना में चार पैसे की गिरावट है। मंगलवार को रुपया 83.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढक़र 101.17 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत फिसलकर 80.99 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 95.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर कराया जा रहा पुनर्मतदान, दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान हुई थी गड़बड़ी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें