नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान सामने आई गड़बड़ियों के बाद अब दो विधानसभा क्षेत्रों के कुछ मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग शुरू हो गई है। शनिवार सुबह से ही मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
किन-किन जगहों पर हो रहा है पुनर्मतदान
चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार, कुल 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है। इनमें से 11 बूथ दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हैं और 4 बूथ डायमंड हार्बर क्षेत्र में स्थित हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सभी केंद्रों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और यह शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। आयोग ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि इस पुनर्मतदान की जानकारी मतदाताओं तक सही तरीके से पहुंचे और सभी उम्मीदवारों को इसकी लिखित सूचना दी जाए।
ये भी पढ़ें: 2 May 2026 Rashifal: शनिवार को इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा मेहनत का पूरा फल, पढ़ें दैनिक राशिफल
मगराहाट पश्चिम के मतदान केंद्र
मगराहाट पश्चिम क्षेत्र के जिन बूथों पर दोबारा मतदान हो रहा है, उनमें उत्तर येरपुर एफपी स्कूल, नजरा एफपी स्कूल , देउला एफपी स्कूल, घोला नोयापारा गर्ल्स हाई मदरसा, एकतारा मलाया एफपी स्कूल और बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल शामिल हैं।
डायमंड हार्बर के मतदान केंद्र
डायमंड हार्बर क्षेत्र में बगदा जूनियर हाई स्कूल, चंदा एफपी स्कूल, हरिदेवपुर एफपी स्कूल और रॉयनगर एफपी स्कूल में पुनर्मतदान कराया जा रहा है।
क्यों कराया जा रहा है पुनर्मतदान
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल के अनुसार, 29 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान के दौरान ईवीएम से जुड़ी गड़बड़ियों की कुल 77 शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों की जांच के बाद जिन बूथों पर अनियमितता की पुष्टि हुई, वहां दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया गया। चुनाव आयोग ने साफ किया है कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि हर मतदाता का वोट सही तरीके से दर्ज हो सके।
ये भी पढ़ें: Today Weather Update: दिल्ली-NCR सहित इन राज्यों में छाए रहेंगे बादल, जानें आज का मौसम
मेष: दिन शुभ रहेगा...