Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे गिरकर 82.96 पर पहुंचा

March 15, 2024

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे गिरकर 82.96 पर पहुंचा

 

मुंबई: मजबूत अमेरिकी डॉलर और घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 12 पैसे गिरकर 82.96 पर आ गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि विदेशी कोष की निकासी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने भी निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.95 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.96 के निचले स्तर तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार को रुपया 82.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07

प्रतिशत चढक़र 103.43 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.18 प्रतिशत गिरकर 85.27 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,356.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

ये भी पढ़ें: एक हुनर ऐसा भी…कबाड़ और पुराने सामान से व्यक्ति ने तैयार की सोलर कार, बनाने में आया मात्र इतना खर्च

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें