Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे की गिरावट के साथ 83.01 प्रति डॉलर पर पहुंचा

February 9, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे की गिरावट के साथ 83.01 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

 

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों में नकारात्मक रुझान और विदेशी कोषों के प्रवाह ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.96 प्रति डॉलर पर सपटा खुला। इसके बाद फिसलकर 83.01 प्रति डॉलर पर आ गया,

जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.96 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.19 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ बढ़त के साथ 81.60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 4,933.78 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें:  IPL 2026: मोहसिन खान ने रचा इतिहास, इस मामले में बने नंबर वन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें